दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में बढ़ते गैंगवार, किडनैंपिग और गोलीबारी के चलते चरमराई कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने की जगह आम आदमी पार्टी और भाजपा जनता को राहत देने की बजाय अपना पल्ला झाड़कर स्वार्थ की राजनीति को अंजाम दे रहे है। कानून व्यवस्था पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति को खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली की जनता भय के साये में जी रही है और भाजपा और आम आदमी पार्टी सत्ता की लड़ाई में औछी राजनीति की सारी हदें पार कर चुकी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि गैंगस्टरों के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक की संलिप्तता की जानकारी के बाद आम आदमी पार्टी की गुडंई राजनीति की सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। सत्ताधारी लोगों का दिल्ली में गुंडाराज चल रहा है। उन्हांने कहा कि 2013 में दिल्ली की कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली को बेसहारा छोड़ अपने को असहाय दर्शा कर आरोप प्रत्यारोप की बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो बराबर की जिम्मेदार है, राजधानी अपराध में नम्बर वन बन चुकी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फरवरी 2025 में लोगों द्वारा उन्हें सत्ता से बाहर करने से पहले आप विधायक जबरन वसूली करने वालों और गैंगस्टरों की मदद से भ्रष्टाचार और अवैध तरीकों से धन इकट्ठा करने के लिए केजरीवाल के भ्रष्टाचार के उदाहरण का अनुसरण कर रहे है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि जहां भाजपा शासित केंद्रीय गृह मंत्रालय राजधानी में हत्या, अपहरण, गोलीबारी, बम विस्फोट, डकैती, झपटमारी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में बुरी तरह विफल रहा है, वहीं आप विधायक धन उगाही के लिए गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “खट्टर ईमानदार“ केजरीवाल अपने प्रति लोगों की नापसंदगी से पूरी तरह हिल गए हैं, आप विधायक जबरन वसूली के माध्यम से जल्दी पैसा कमाने के लिए बेताब हैं क्योंकि राजधानी आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बन चुकी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में लोगों के लिए कुछ करने की जगह अरविन्द केजरीवाल प्रेसवार्ता और सदन में दिल्ली में रोज होती गोलीबारी, लूट, किडनैपिंग, गैंगवार, रंगदारी, मर्डर, अत्याचार, साईबर क्राईम, महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं पर कुछ करने की जगह भाषण दे रहे है। अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल से छूटे दो भ्रष्टाचार के आरोपी है जो दिल्लीवालों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय दिल्लीवालों की परेशानी और पीड़ा को कम करने के लिए काम करने की बजाय लगातार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति को अंजाम दे रहे है।


