आतिशी मार्लेना एवं “आप” नेताओं की श्रद्धेय बाबा साहब अम्बेडकर जी एवं भगत सिंह जी को लेकर ओछी राजनीति बेनकाब – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*विधानसभा से झूठ भ्रम फैलाने वाली सुश्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की जनता से माफी मांगे – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह दुर्भाग्यपूर्ण है की सत्ता में रहते भी आतिशी मार्लेना एवं अन्य “आप” नेता विधानसभा परिसर से झूठ एवं भ्रम फैलाते थे और अब विपक्ष में आ जाने पर भी वही कुकृत्य कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की गत विधानसभा चुनाव में सिख बहुल क्षेत्रों एवं दलित आबादी विधानसभा क्षेत्रों में “आप” को हार का सामना करना पड़ा और उगसी से बौखलाई सुश्री आतिशी मार्लेना ने आज विधानसभा परिसर से झूठ फैलाने की कोशिश की।

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की मुख्य मंत्री एवं सभी मंत्रियों के कक्ष में श्रद्धेय महात्मा गांधी जी, बाबा साहेब अम्बेडकर जी, भगत सिंह जी, राष्ट्रपति जी एवं प्रधान मंत्री जी की तस्वीरें बदस्तूर लगी हुई हैं जो कोई भी जा कर देख सकता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की “आप” नेताओं का बर्ताव निंदनीय है और आतिशी मार्लेना आज महान नेताओ के चित्रों के हटाये जाने को लेकर फैलाये झूठे ब्यानों के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *