जान्हवी कपूर, मौनी रॉय, तमन्ना भाटिया, खुशी कपूर: भारतीय अभिनेत्रियाँ बन रही हैं नई ग्लोबल फैशन एंबेसडर्स

Listen to this article

भारत जैसे-जैसे हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, वैश्विक फैशन जगत में भी उसका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पिछले दशक में बॉलीवुड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, और हमारे भारतीय सौंदर्य की मिसाल अभिनेत्रियाँ भी इसी कड़ी में हैं। जबसे अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत ने भारतीय सिनेमा की इन अदाकाराओं को अपना नया म्यूज़ बनाया है, लक्ज़री फैशन ब्रांड्स इन सितारों के साथ तेजी से साझेदारी कर रहे हैं—क्योंकि वे इनकी गहरी और वैश्विक प्रभावशीलता को पहचानते हैं। आइए नज़र डालते हैं उन प्रमुख लक्ज़री फैशन ब्रांड्स और उनकी पसंदीदा प्रतिभाशाली और खूबसूरत चेहरों पर।

जान्हवी कपूर X इव सेंट लॉरेंट’ (YSL)

https://www.instagram.com/p/DJ9I9xWBTPC

क्या हम इस बात की चर्चा कर सकते हैं कि जान्हवी इस विंटेज YSL ड्रेस में कितनी शानदार लग रही थीं? यह ब्लैक हॉल्टर बैकलेस ड्रेस ऑड्री हेपबर्न की झलक देती है। लेकिन जान्हवी ने इसे अपनी स्टाइल से और भी खास बना दिया, जब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस लुक के साथ डेब्यू किया।

मौनी रॉय x शोपार्ड (Chopard)

https://www.instagram.com/p/DJ0uPwOt4EL

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौनी की दूसरी प्रस्तुति 2023 में उनकी डेब्यू जितना ही यादगार रहा। इस बार मौनी ने कैरोलीन कॉउचर के एक बेहतरीन नेवी ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन पहना और शोपार्ड के शानदार गहनों के साथ हर लड़की के सपने को साकार किया। बिल्कुल जादुई अंदाज़।

तमाना भाटिया x रॉबर्टो कैवली

https://www.instagram.com/p/DAEaTFcTqIL

तमन्ना ने मिलान फैशन वीक में जब रोबर्टो कावाली के एनिमल प्रिंट वाले आउटफिट में शिरकत की, तो सभी की नज़रें उन्हीं पर टिकी रहीं। फ्रिंज डिटेलिंग और बोल्ड अंदाज़ में उन्होंने यूरोपीय स्क्वायर की सैर करते हुए अपने लुक को पूरी तरह से अपना बना लिया।

ख़ुशी कपूर x विविएन वेस्टवुड

https://www.instagram.com/p/DHahaTHNPIi

खुशी कपूर इस चमचमाती विविएन वेस्टवुड की गिल्डेड चैनमेल गाउन में किसी लाखों में एक जैसी लग रही थीं! इतनी खूबसूरत और एलीगेंट कि इसे उतारने का मन ही न हो। उन्होंने कार्टियर ज्वैलरी और डायर बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया।

इन सहयोगों का मक़सद सिर्फ सुंदर तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि यह दिखाना भी है कि अब दुनिया भारतीय फैशन और प्रभाव को किस नज़र से देख रही है। हमारी अभिनेत्रियाँ अब अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट्स पर शिरकत कर रही हैं और लक्ज़री ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं—ये साबित कर रही हैं कि बेहतरीन फैशन की कोई सीमा नहीं होती।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *