दिल्ली नगर निगम मुकंदपुर वार्ड के पार्षद , उत्तर पूर्वी ज़िले में भाजपा के महामंत्री और सिविल लाइन ज़ोन वार्ड समिति अध्यक्ष के लिए भाजपा पार्टी के उम्मीदवार गुलाब सिंह राठौर का रविवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि गुलाब सिंह राठौर तीसरी बार के निगम पार्षद हैं। क्षेत्र में लोगों के साथ ख़ासा जुड़ाव है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं। यह लोगों की भारी भीड़। श्री राठौर के समर्थक है। जन्मदिन के अवसर पर यहाँ आए लोगों ने गुलाब सिंह राठौर को फूल माला पहनाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। सुबह से ही श्री राठौर को बधाइयां देने वालों का ताँता लगा रहा। शाम को उनके कार्यालय में केक काटकर, समर्थकों ने जो ज़ोरदार तरीक़े से जन्मदिन धूमधाम से मनाया और इसी के साथ ही 2 जून को होने वाले वार्ड समिति की चुनावों के लिए सिविल लाइन ज़ोन वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के लिए उनके समर्थकों ने भी उन्हें अडवांस में ही शुभकामनाएं दे डाली।टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने गुलाब सिंह राठौर से उनके जन्मदिन के इस विशेष दिन पर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया कि इस बार उनका जन्मदिन कैसे ख़ास रहने वाला है। क्योंकि एक एक तरफ़ तो वह सिविल लाइन ज़ोन के पद पर आंकड़ों के हिसाब से जीतना तय है। इस पद पर आसीन होने जा रहे हैं और दूसरी तरफ़ दिल्ली में भाजपा की रेखा सरकार के सौ दिन पूरे हुए हैं। आइए देखते हैं इस पर उन्हें ने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता कि यह विशेष रिपोर्ट।
2025-06-02



