इंडिया गठबंधन के जंतर मंतर पर हुए प्रचंड प्रदर्शन से 2 घंटे तक कनॉट प्लेस व समीपस्त क्षेत्रों में जाम रहा- पुलिस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के बावजूद हजारों जुटे

Listen to this article

*राहुल गांधी के मंच पर आते ही दिल्ली कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका नारेबाजी कर कांग्रेस का झंडा लहराकर जोरदार स्वागत किया।

*प्रदर्शनकारियों को मल्लिकार्जुन खड़गे,  राहुल गांधी,  शरद पवार, सीताराम येचुरी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया।

संसद के दोनो सदनों में इंडिया गठबंधन के सांसदों के अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबन के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों लोगोें ने अपने गुस्से इजहार करते हुए मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 11 बजे से ही दिल्ली के चारो कौनों से हजारों लोग जलूसों की शक्ल में हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए जंतर मंतर पहुॅच रहे थे। इतने कम समय में हजारों लोगों की भीड़ जो हाथों में तिरंगे झंडे लिए हुए थी उससे यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ भारी गुस्सा है।

इंडिया गंठबंधन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में मौजूद हजारों लोगों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्षराहुल गांधी,  शरद पवार,  सीमाराम येचुरी, के.सी वेनुगोपाल, डी राजा, एस डी हसन, संदीप पाठक, जेएमएम की महुआ सहित गठबंधन के सांसद व सरीखे नेताओं ने संबोधित किया और रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, दीपक बावरिया, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, तरुण गोगई, कांग्रेस वर्किंग सदस्य, सांसद भी मौजूद थे। जैसे ही श्री राहुल गांधी मंच पर पहुॅचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंच के नीचे से जबरदस्त नारेबाजी करके पार्टी झंडा लेकर जोरदार स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व सहित में दिल्ली कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेताओं व पर्यवेक्षकों ने सभी 280 ब्लाकों में जाकर इस प्रचंड प्रदर्शन की तैयारियां की थी। आज कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग साधनों जिसमें मेट्रो भी शामिल है, से जंतर मंतर पहुॅचै। इसके चलते कनॉट पलेस आस पास के क्षेत्र यहां तक आईटीओ तक 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जंतर मंतर के पास निजी वाहनों को खड़ा करने की पार्किंग भी उपलब्ध नही थी।

मंच का संचालन कर रहे अरविन्दर सिंह लवली  ने बार-बार पुलिस से आग्रह किया कि वो ट्रेफिक खुलवाए ताकि कार्यकर्ता आ सके। कार्यकर्ताओं के अनुसार पुलिस ने उन्हें भारी भीड़ के चलते रास्ते में रोका भी और पदर्शन खत्म होने के बाद भी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए जंतर मंतर पहुॅच रहे थे। जिससे यह साबित होता है कि सरकारी तंत्र ने लोगों को प्रदर्शन में आने से रोका है, लेकिन उसके गुस्से से भरे उत्साहित नौजवान, महिलाएं जंतर मंतर पहुॅचने में कामयाब रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सदन में गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहे थे कि आखिर संसद में सुरक्षा की चूक कैसे हो गई? और सुरक्षा के क्या उपाय किए जा रहे हैं कि यह चूक आगे न हो। विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा सवाल उठाने पर उन्हें सस्पेंड कर क्या संवैधानिक है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उच्च संवैधानिक पद पर बैठे लोगों कहना कि उक्त व्यक्ति इस जाति का आदमी है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति का क्या हाल होता होगा, उस वक्त मुझे बोलने तक का मौका नही दिया जाता था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार, दलितों, मजदूरों, किसानों को मारा जा रहा है, इस पर हमें सदन में नोटिस तक नहीं पढ़ने दिया जाता।  तो क्या मैं ये कहूं कि मोदी सरकार दलित को बोलने भी नहीं देती! उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को संविधान चलाना चाहिए, संवैधानिक बोलने के उस अधिकार को छीनना नही चाहिए जिसे आजादी के बाद महात्मा गांधी, अम्बेडकर और नेहरु जी ने हमें दिया है। मोदी जी और अमित शाह जी ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में घुसकर लोग विरोध क्यों किया, क्योंकि वो भयंकर बेरोजगारी, महंगाई से परेशान है, कराए गए एक सर्वे के अनुसार आज के युवा के पास रोजगार नही होने के कारण वह लगभग 7.5 घंटे मोबाईल पर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहता है।  उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जितना आप लोगों को डराओगे, धमकाओगे, नफरत फैलाओगे, उतना इंडिया गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा, भाईचारा, एकता फैलाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नुमाईदों ने 150 सांसदों को निलंबित करके देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र और संविधान को बचाना है तो हमें मोदी सरकार को सत्ता से दूर करना होगा। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच में है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। भाजपा जितनी नफरत फैलाएगी, इंडिया गठबंधन उतनी ही मोहब्बत फैलाएगा।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम लड़ेंगे और जीतेंगे। मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इनका काम देश तोड़ने का और समाज बाटने का है जबकि हमारा काम समाज को जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ निलंबित सांसदों का नहीं है बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने सदन से बाहर निकाल दिया और सारे कानूनों को बिना किसी विरोध के पास कर लिया। हमारा इंडिया गठबंधन, देश के लिए, संविधान के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आया है। आज लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में हम सब एकसाथ है और ये लड़ाई किसी एक की नहीं है, बल्कि पूरे देश को बचाने की लड़ाई है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *