थाना महिंद्रा पार्क व स्पेशल सेल हत्या के प्रयास मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Listen to this article

 04 वर्षों से गिरफ्तारी से फरार
 10 अपराधिक मामलों में उद्घोषित अपराधी
 पूर्व में 30 आपराधिक मामलों में संलिप्त
परिचय:
पश्चिमी रेंज-II, अपराध शाखा टीम ने उद्घोषित अपराधी प्रथम आनंद @ तुषार, उम्र 25 वर्ष को जिरकपुर, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है | आरोपी को विभिन्न थानों के 10 अपराधिक मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है | अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले 04 वर्षों से फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह पूर्व में 30 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है | आरोपी थाना महिंद्रा पार्क और स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के सनसनीखेज हत्या के प्रयास मामलों में वांछित था।
जानकारी, टीम और संचालन:
पश्चिमी रेंज-II, अपराध शाखा की टीम, अपराधिक मामलों में संलिप्त कुख्यात उद्घोषित अपराधियों का पर्दाफाश करने के लिए प्रयासरत है | इस कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा संदिग्धों पर मैनुअल के साथ-साथ तकनीकी निगरानी रखी गई ।
सहायक उप-निरीक्षक रविंदर को गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली के विभिन्न थानों के कई अपराधिक मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी प्रथम आनंद @ तुषार जिरकपुर, चंडीगढ़ के इलाके में छिपा हुआ है। अगर समय पर कार्यवाही की जाए तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है |
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त सतीश कुमार द्वारा सहायक आयुक्त यशपाल सिंह की देखरेख में व निरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक अनुज, उप-निरीक्षक रविंद्र सिंह, उप-निरीक्षक विशाल गुप्ता, सहायक उप-निरीक्षक रविंदर, सहायक उप-निरीक्षक मोहन बिष्ट, प्रधान सिपाही रविंदर, प्रधान सिपाही अश्विनी, प्रधान सिपाही पवन यादव, प्रधान सिपाही पवन हुड्डा, प्रधान सिपाही सोहित और सिपाही मनोज शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार जिरकपुर, चंडीगढ़ के इलाके में जाल बिछाया गया और आरोपी प्रथम आनंद @ तुषार को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी प्रथम आनंद @ तुषार ने खुलासा किया कि मई 2019 में संजू मेहरबान गिरोह के सदस्यों के निर्देश पर, उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ थाना महेंद्र पार्क के क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य पर कई राउंड फायर किए | पीड़ित को काफीचोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 205/2019, धारा 307/120बी/34 आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना महेंद्र पार्क, दिल्ली दर्ज की गयी थी |
दिनांक 14.10.2019 को, आरोपी उपरोक्त मामले में अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था, उसी दौरान उसे स्पेशल सेल/दक्षिणी रेंज द्वारा गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पार्टी पर आरोपी द्वारा लगभग 07 राउंड फायर किये गए व उसके कब्जे से 01 पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 184/2019, धारा 186/353/307 आईपीसी व 25/27/59 आर्म्स एक्ट, थाना स्पेशल सेल दिल्ली दर्ज की गई |
आरोपी ने खुलासा किया कि अपनी आपराधिक गतिविधियों को छिपाने व अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम बदलकर शिवराज रख लिया और अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली । वह पिछले 04 वर्षों से फरार था व लगातार स्थान बदल रहा था।
आरोपी को निम्नलिखित 10 मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है:-

  1. प्राथमिकी संख्या 205/2019, धारा 307/120बी/34 आईपीसी व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना महेंद्र पार्क, दिल्ली | (रोहिणी कोर्ट, आदेश दिनांक 12/10/2023 के तहत)
  2. प्राथमिकी संख्या 184/2019, धारा 186/353/307 आईपीसी व 25/27/59 आर्म्स एक्ट, थाना स्पेशल सेल, दिल्ली | (पटियाला हाउस कोर्ट, आदेश दिनांक 07/08/2022 के तहत)
  3. प्राथमिकी संख्या 138/2018, धारा 392/411 आईपीसी, थाना आर.के. पुरम, दिल्ली (पटियाला हाउस कोर्ट, आदेश दिनांक 29/04/2023 के तहत )
  4. प्राथमिकी संख्या 555/2017, धारा 392/411 आईपीसी, थाना जनक पुरी दिल्ली | (द्वारका कोर्ट, आदेश दिनांक 04/05/2023 के तहत)
  5. ई-प्राथमिकी संख्या 014171/2018, धारा 379/411 आईपीसी, थाना के.के.मार्ग दिल्ली | (रोहिणी कोर्ट, आदेश दिनांक 03/12/2022 के तहत)
  6. ई-प्राथमिकी संख्या 29570/2017, धारा 379/411 आईपीसी, थाना के.के.मार्ग दिल्ली | ( रोहिणी कोर्ट, आदेश दिनांक 16/02/2022)
  7. ई-प्राथमिकी संख्या 15544/2017, धारा 379/411 आईपीसी, थाना प्रशांत विहार, (दिल्ली, रोहिणी कोर्ट, आदेश दिनांक 20/02/2023)
  8. ई-प्राथमिकी संख्या 0011546/2018, धारा 379/411 आईपीसी, थाना शालीमार बाग, दिल्ली | (रोहिणी कोर्ट, आदेश दिनांक 23/06/2023 के तहत)
  9. ई-प्राथमिकी संख्या 28748/2018, धारा 379/411 आईपीसी, थाना मॉडल टाउन, दिल्ली | (रोहिणी कोर्ट,आदेश दिनांक 16/02/2022 के तहत)
  10. ई-प्राथमिकी संख्या 30023/2018, धारा 379/411 आईपीसी, थाना कीर्ति नगर दिल्ली | (तीस हजारी कोर्ट, आदेश दिनांक 10/03/2021 के तहत)
    पिछली अपराधिक संलिप्तता:
  11. प्राथमिकी संख्या 184/2019, धारा 186/353/307 आईपीसी व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना स्पेशल सेल, दिल्ली
  12. प्राथमिकी संख्या 0205/2019, धारा 307/120बी/34 आईपीसी, थाना महेंद्र पार्क, दिल्ली
  13. प्राथमिकी संख्या 037512/2016, धारा 379 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  14. प्राथमिकी संख्या 037794/2016, धारा 379/411 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  15. प्राथमिकी संख्या 0044/2017, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना कीर्ति नगर, दिल्ली
  16. प्राथमिकी संख्या 0711/2017, धारा 392/34 आईपीसी, थाना सुल्तापुरी, दिल्ली
  17. प्राथमिकी संख्या 024939/2017, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  18. प्राथमिकी संख्या 0555/2017, धारा 392/411 आईपीसी, थाना जनक पुरी, दिल्ली
  19. प्राथमिकी संख्या 0420/2017, धारा 356/379/411/34 आईपीसी, थाना मोती नगर, दिल्ली
  20. प्राथमिकी संख्या 0526/2017, धारा 379/411 आईपीसी, थाना प्रशांत विहार, दिल्ली
  21. प्राथमिकी संख्या 021650/2017, धारा 379/411 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  22. प्राथमिकी संख्या 019894/2017, धारा 379 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  23. प्राथमिकी संख्या 014440/2017, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  24. प्राथमिकी संख्या 0016/2018, धारा 356/379/34 आईपीसी, थाना नारायणा, दिल्ली
  25. प्राथमिकी संख्या 0052/2018, धारा 356/379 आईपीसी, थाना राजौरी गार्डन, दिल्ली
  26. प्राथमिकी संख्या 013190/2018, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  27. प्राथमिकी संख्या 014252/2018, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  28. प्राथमिकी संख्या 003567/2018, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  29. प्राथमिकी संख्या 0178/2018, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना तिलक नगर, दिल्ली
  30. प्राथमिकी संख्या 000020/2018, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  31. प्राथमिकी संख्या 028049/2018, धारा 379 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  32. प्राथमिकी संख्या 013787/2018, धारा 379 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  33. प्राथमिकी संख्या 0104/2018, धारा 356/379/34 आईपीसी, थाना रानी बाग, दिल्ली
  34. प्राथमिकी संख्या 0182/2018, धारा 356/379/34 आईपीसी, थाना रानी बाग, दिल्ली
  35. प्राथमिकी संख्या 029203/2018, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  36. प्राथमिकी संख्या 028748/2018, धारा 379/411 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  37. प्राथमिकी संख्या 014171/2018, धारा 379/411 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  38. प्राथमिकी संख्या 0138/2018, धारा 392/34 आईपीसी, थाना आर.के. पुरम, दिल्ली
  39. प्राथमिकी संख्या एनडब्ल्यूडी-एमई-000410/2018, धारा 379/411 आईपीसी, ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली
  40. प्राथमिकी संख्या 030023/2018, धारा 379 आईपीसी, थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली

आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी प्रथम आनंद @ तुषार का जन्म वर्ष 1998 में जम्मू के सरवाल कॉलोनी में हुआ था। उसने केवल 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और बाद में वह बुरी संगत में पड़ गया व छोटे-मोटे अपराध करने लगा। वर्ष 2016 में, वह सागर के साथ चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया था। जेल की अवधि के दौरान, वह संजू मेहरबान गिरोह जहांगीरपुरी, दिल्ली के सदस्यों के संपर्क में आया। यह गिरोह ड्रग्स व फिरौती जैसे अवैध कारोबार में शामिल है । जेल से बाहर आने के बाद वह भी गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *