Listen to this article

श्री कृष्ण शरणम् ममः फाउंडेशन (पंजी.) के तत्वावधान में एवं श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा से एक भव्य “श्री बांके बिहारी भजन संध्या” का आयोजन किया गया। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रीन लाउंज बैंक्वेट, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, रिंग रोड, दिल्ली में आयोजित किया गया ।
फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस पावन भजन संध्या में भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री बांके बिहारी जी के भजनों, कीर्तन और सत्संग के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए । आयोजकों ने सभी भक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लेने का आग्रह लिया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धार्मिक प्रेरणा प्राप्त किया । साथ ही, कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी भाइयों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया , जिसमें उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को सम्मानित किया गया ।
आयोजकों के बताया कि , यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। भजन, कीर्तन एवं सत्संग के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्री बांके बिहारी जी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
श्री कृष्ण शरणम् ममः फाउंडेशन ने सभी श्रद्धालु कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर इस भव्य भजन संध्या को सफल बनाया तथा भगवान श्री बांके बिहारी जी के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *