Listen to this article

क्या आप सरकारी हस्पताल में अपने जच्चा और बच्चा इलाज करवा रहा है । तो ज़रा रहे सावधान कहीं ऐसा न हो कि आपके नवजात बच्चे पर कोई नज़र लगाए बैठा है । आपकी नज़र जैसे ही बच्चे से हटी तो कोई आपके नवजात बच्चे अगवा कर मौक़े से फ़रार हो जाए । जी हाँ जी रोहिणी जिला के रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने एक ऐसे ही मामले को सुलझाने का दावा करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ़्तार किया है । पुलिस के अनुसार तीन जनवरी को रोहिणी नॉर्थ पुलिस को समय पूर बादली निवासी ने शिकायत दर्ज कराई की रोहिणी में स्थित है । बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल से 1 अज्ञात महिला ने उनके नवजात बच्चे को अगवा कर लिया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू की और कई सी सी टी वी कैमरे खंगाले । पुलिस को बैटरी रिक्शा सी सी टी वी कैमरा में दिखा यहाँ से आरोपी महिला बच्चों को बैटरी रिक्शा पर लेकर ले जाते हुए देखा जा रहा था । आरोपी महिला रोहिणी सेक्टर 15 ई एस आई हॉस्पिटल पास उतरी थी । दर्जनों कैमरे खंगालने के बाद पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुँच गई । पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया है । नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया । पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला माँ नहीं बनी इसलिए उसने पीड़ित से नज़दीकी बढ़ा कर नवजात बच्ची को चुरा लिया था । महिला की दो शादियां हो चुकी है और दूसरी शादी के बाद भी जब वह बच्चा नहीं हो पाया तो आरोपी महिला ने हस्पताल में जाकर पीड़त महिला के साथ नजदीकियां बढ़ायी और मौक़ा देखते ही आप नवजात बच्ची को अगवा कर मौक़े से फ़रार हो गई थी ।

बहरहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *